BJP नेता की हत्या की साजिश! पहले कार से कुचला, फिर पिस्टल की नोक पर अपहरण का प्रयास; इलाके में सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Apr, 2026 05:03 PM

attempt to murder and kidnap bjp leader in dehradun

पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पहले उनकी बाइक को कार से टक्कर मारी और फिर पिस्टल तानकर जबरन ले जाने का प्रयास किया। हर्ष ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई।

Uttarakhand News : देहरादून के पटेलनगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दबंगों ने दिनदहाड़े एक भाजपा नेता को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की। आरोपियों ने पहले कार से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर पिस्तौल की नोक पर उन्हें अगवा करने की कोशिश की। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम 

घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नयागांव चंद्रबनी इलाके की है। पुलिस को सौंपी गई तहरीर में 26 वर्षीय हर्ष वालिया ने बताया कि कुछ दिन किसी मामले को लेकर उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। उस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं सोमवार शाम जब हर्ष गौतम कुंड के पास एक कैफे से लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी और फिर जब वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए तो कार से उतरे युवकों ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी। इसी बीच एक अन्य कार से कुछ और युवक वहां पहुंचे और हर्ष को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास करने लगे। 

दीवार फांदकर बचाई जान 

हर्ष वालिया ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ को आता देख आरोपी हर्ष के साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी छीनाझपटी के बीच हर्ष मौका पाकर पास की एक दीवार फांदकर भाग निकले और अपनी जान बचाई। 

नामजद प्राथमिकी दर्ज 

पीड़ित ने हमले में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान की है, जिनमें हार्दिक शर्मा, अभिषेक वर्मा, अभिनव काकरान, चेतन्य शर्मा, शामिल हैं। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार को कब्जे में ले लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!