अल्मोड़ाः दीपावली में जीवों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान तेज, विभाग के अधिकारियों ने किया आदेश जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Oct, 2024 03:47 PM

almora checking campaign intensified to stop smuggling of animals during diwali

अल्मोड़ाः देशभर में दीपावली के पर्व की धूम मची हुई है। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच दीपावली के त्योहार पर संरक्षित प्रजाति के जीवों की तस्करी को देखते हुए अल्मोड़ा वन विभाग सतर्क हो गया है। इसके चलते वन विभाग ने सभी...

अल्मोड़ाः देशभर में दीपावली के पर्व की धूम मची हुई है। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच दीपावली के त्योहार पर संरक्षित प्रजाति के जीवों की तस्करी को देखते हुए अल्मोड़ा वन विभाग सतर्क हो गया है। इसके चलते वन विभाग ने सभी चौकियों पर चेकिंग तेज कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के पर्व पर अल्मोड़ा में उल्लू, सांप, तोता व अन्य पक्षियों की तस्करी को रोकने के लिए घनी चेकिंग की जा रही है। दरअसल, बिन्सर वन्यजीव विहार अल्मोड़ा उत्तराखंड का सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र हैं। जहां पर संरक्षित प्रजाति के पक्षी और जानवर देखे जाते हैं। ऐसे में विभाग के आला अधिकारियों ने वन्यजीव विहार चेकिंग पोस्ट में वाहनों की घनी चेकिंग के आदेश जारी किए हैं।

वहीं, इस मौके पर डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप कुमार ने कहा कि त्योहारों के सीजन में सभी कर्मचारी व्यस्त हो जाते है। ऐसे में जीवों की तस्करी की संभावना बनी रहती है। इसके चलते संबंधित अधिकारियों ने वन चौकियों और वाहनों की चेकिंग अभियान के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!