प्रशासन और निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत,व्यापारियों को दिए कड़े निर्देश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Oct, 2024 12:23 PM

administration and corporation started campaign

हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी (AP) बाजपेई, उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई...

हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी (AP) बाजपेई, उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों को कड़े निर्देश दिए है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी बाजार में प्रशासन और नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। हालांकि नगर निगम ने एक दिन पहले बाजार में मुनादी करवाई थी। लेकिन, उसका कोई असर देखने को नहीं मिला। वहीं इस मौके पर बाजार के अंदर व्यापारियों ने अस्थाई अतिक्रमण कर पूरी बाजार को घेर कर रख दिया है। बताया गया कि बाजार के अंदर प्रवेश करते ही नगर निगम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सड़क पर अपना सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों का तत्काल सामान जब्त किया गया। साथ ही जिन व्यापारियों ने गंदगी फैला रखी थी उनके चालान भी काटे गए। इसके अलावा प्रशासन ने व्यापारियों को कड़ी हिदायत दी है कि यदि उनके द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किए जाने की आदत नहीं छोड़ी गई तो नगर निगम ठोस कार्रवाई करने पर मजबूर होगा।

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे व्यापारियों को भी कहा कि यदि उन्होंने अतिक्रमण करने की आदतों को नहीं सुधारा तो प्रशासन लगातार करवाई करेगा। इस कार्रवाई के दौरान यह भी देखा गया कि कई दुकानदारों ने अपनी शटर के बाहर सड़क तक स्थाई निर्माण भी करा रखा है। ऐसे में दुकानदारों के अवैध निर्माण को तुड़वाने के निर्देश भी प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए। इसके अतिरिक्त नगर निगम की एक टीम द्वारा भी ऐसा स्थाई अतिक्रमण भी तोड़ा गया।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!