सिलक्यारा सुरंग के पास एक निजी बस ने BRO वाहन में मारी टक्कर, दो अधिकारी हुए घायल

Edited By Nitika, Updated: 27 Nov, 2023 02:53 PM

a private bus collided with a bro vehicle near silkyara tunnel

सिलक्यारा सुरंग स्थल के पास रविवार को एक कार और निजी बस के बीच टक्कर की घटना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

उत्तरकाशीः सिलक्यारा सुरंग स्थल के पास रविवार को एक कार और निजी बस के बीच टक्कर की घटना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुरंग से महज आधा किलोमीटर दूर हुआ है, जब बीआरओ के अधिकारी अपनी सरकारी गाड़ी से सुरंग के पास जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस सुरंग में पिछले 14 दिनों से 41 श्रमिक फंसे हुए हैं।

वहीं एक अधिकारी ने बताया कि एक खचाखच भरी बस विपरीत दिशा से आ रही थी और उसने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायल अधिकारियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!