कार्तिक पूर्णिमा पर 18 लाख श्रद्धालुओं ने किया हरिद्वार में गंगा स्नान, CCTV कैमरों की मदद से रखी गई निगरानी

Edited By Nitika, Updated: 28 Nov, 2023 10:12 AM

18 lakh devotees took bath in ganga in haridwar on kartik purnima

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु मुख्य स्नान घाट हर की पौड़ी एवं अन्य घाटों पर जुटने लगे।

हरिद्वारः कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु मुख्य स्नान घाट हर की पौड़ी एवं अन्य घाटों पर जुटने लगे। स्नान के लिए बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं के आने की संभावना को मुख्य देखते हुऐ पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हर की पौड़ी तथा अन्य घाटों पर शाम तक 18 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। जिलाधिकारी धीरज सिंह गबरियाल ने बताया कि हरकी पौड़ी के आसपास भारी भीड़ के दबाव को देखते हुऐ कई स्थानों पर मार्न परिवर्तन किया गया था। उनके अनुसार पूरे मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी रखी गई।

वहीं जिलाधिकारी का कहना था कि वह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का लगातार जायजा लेते रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!