आज उत्तराखंड के दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नीब करौरी महाराज के करेंगे दर्शन

Edited By Nitika, Updated: 30 May, 2024 01:05 PM

vice president on visit to uttarakhand today

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कैंची धाम पधार रहे हैं। वह यहां नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे।

 

नैनीतालः उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कैंची धाम पधार रहे हैं। वह यहां नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति बरेली से हेलीकॉप्टर से चल कर हल्द्वानी स्थित कैंट हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह कार द्वारा कैंची धाम पहुंचेंगे। यहां नीब करौरी महाराज के दर्शन करने और कुछ देर रुकने के बाद वापस लौटेंगे। यहां से सीधे पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे और प्राध्यापकों से संवाद करेंगे। नैनीताल जिला प्रशासन ने उनकी यात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। खासकर यातायात को लेकर विशेष प्लान जारी किया है। उपराष्ट्रपति की यात्रा के दौरान पूरे मार्ग को ‘जीरो जोन' घोषित किया गया है।

वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से जारी यातायात प्लान के अनुसार, गुरुवार सुबह छह बजे से उप राष्ट्रपति के लौटने तक हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम और केमू की बसें सुबह छह बजे से ही कार्यक्रम समाप्ति तक ज्योलिकोट के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगी। उपराष्ट्रपति के उतरने से ठीक 15 मिनट पहले से ही नैनीताल बैंक तिराहा से अमृतपृर मोड़ तक कोई वाहन नहीं रहेगा। पूरे क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है।

इस दौरान परिवहन निगम और केमू की बसों को भी रोडवेज पर रोक दिया जाएगा। इसके अलावा रामपुर रोड, बरेली रोड, चोरगलिया और कालाढूंगी से पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों पर भी कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंध रहेगा। सभी वाहन कालाढूंगी और नैनीताल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!