कांवड़ यात्रा के कारण हरिद्वार में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल बंद, यातायात योजना को किया गया लागू

Edited By Nitika, Updated: 24 Jul, 2024 09:35 AM

schools closed in haridwar from 27 july to 2 august

गंगाजल भरने के लिए कांवड़ियों की उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार जिले में पहली से 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों को 27 जुलाई से एक सप्ताह के लिए बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं।

 

हरिद्वारः गंगाजल भरने के लिए कांवड़ियों की उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार जिले में पहली से 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों को 27 जुलाई से एक सप्ताह के लिए बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा सोमवार से शुरू हुई है और कांवड़ियों की सुविधा के लिए जिले भर में यातायात योजना को लागू किया गया है।

PunjabKesari

हरिद्वार के जिलाधिकरी धीरज सिंह गबरियाल ने बताया कि जिले में पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 27 जुलाई से दो अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ पंहुच रही है।

PunjabKesari

वहीं जिलाधिकरी ने कहा कि आने वाले दिनों में कांवड़ियों की भीड़ और अधिक बढ़ने की सम्भावना है, जिसके मद्देनजर यातायात योजना को लागू होने से छ़ात्रों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!