देहरादून में दो वाहनों के टकराने से चार लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

Edited By Ramkesh, Updated: 19 Aug, 2026 08:00 PM

four people were killed and three others seriously injured when two vehicles col

उत्तराखंड में देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में बुधवार को एक के पीछे एक दो वाहनों के टकरा जाने से चार यात्रियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने यह जानकारी दी । पुलिस के मुताबिक पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे मणिमाई...

देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में बुधवार को एक के पीछे एक दो वाहनों के टकरा जाने से चार यात्रियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने यह जानकारी दी । पुलिस के मुताबिक पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे मणिमाई मंदिर के पास देहरादून की ओर से आ रहे एक वाहन का पिछला टायर अचानक निकल गया जिससे वह अनियत्रित होकर सडक के डिवाइडर से टकरा गया ।

 पुलिस के अनुसार उसके पीछे आ रही एक अन्य वाहन (इको वैन कार) भी अनियंत्रित होकर उससे जा टकराया, जिससे दोनो वाहनों में सवार सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने बताया कि तेज टक्कर के कारण कुछ लोग वाहन से बाहर भी छिटक गए । पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचवाया जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । दो अन्य व्यक्तियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।

पुलिस के मुताबिक जो लोग घायल हुए हैं उनकी स्थिति गंभीर है और उनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है । पुलिस ने बताया कि दो मृतकों की पहचान हरियाणा के रोहतक के नरेश (42) और विनोद के रूप में हुई है जबकि दो अन्य की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों में हरियाणा के रोहतक के विपेंद्र सिंह (35) तथा उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के विक्की शामिल हैं । तीसरे घायल की पहचान अभी नहीं हो पायी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!