​Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: नैनीताल सीट पर BJP प्रत्याशी अजय भट्ट 2 लाख मतों से आगे

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jun, 2024 12:44 PM

bjp candidate ajay bhatt is leading by 2 lakh votes in nainital seat

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट उत्तराखंड की नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रकाश जोशी से दो लाख, एक हजार 978 मतों से आगे हैं। राज्य की सभी पांच लोकसभा सीट के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से जारी है। शुरुआती...

देहरादून: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट उत्तराखंड की नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रकाश जोशी से दो लाख, एक हजार 978 मतों से आगे हैं। राज्य की सभी पांच लोकसभा सीट के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में सभी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

बता दें कि उत्तराखंड में मंगलवार को लोकसभा की सभी पांच सीटों पर हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रकाश जोशी से आगे चल रहे हैं। जबकि टिहरी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुणसोला से भाजपा की माला राज लक्ष्मी शाह 86,228 मतों से आगे चल रही हैं।

हरिद्वार में भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह से 45,856 मतों से और पौड़ी गढ़वाल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलोनी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गणेश गोदियाल से 65,305 मतों से आगे हैं। अल्मोड़ा में भाजपा के अजय टम्टा कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से 1,24,827 मतों से आगे चल रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!