भयानक हादसे का शिकार हुए BJP सांसद, चलती कार पर गिरा बोल्डर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Aug, 2026 06:12 PM

a heavy boulder suddenly fell onto mp anil baluni s car

घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को श्रीनगर लाया गया, जहां उसकी मरम्मत कराई गई। मरम्मत के बाद सांसद बलूनी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

टिहरी: उत्तराखंड में टिहरी गढवाल के विष्णुगाड़-पीपलकोटी टनल हादसे के पीड़ितों से मिलने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की कार शुक्रवार को तोताघाटी के समीप हादसे का शिकार हो गई। अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से कार की छत क्षतिग्रस्त हो गई। 

राहत की बात यह है कि कार में सवार सांसद बलूनी समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना में किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है। बताया गया कि सांसद अनिल बलूनी विष्णुगाड़-पीपलकोटी में हुए टनल हादसे के पीड़ितों का हाल जानने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तोताघाटी के निकट अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर उनकी कार पर आ गिरा।


PunjabKesari

बोल्डर के कार पर गिरने से वाहन को नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को श्रीनगर लाया गया, जहां उसकी मरम्मत कराई गई। मरम्मत के बाद सांसद बलूनी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!