कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा- राहुल गांधी के खिलाफ साजिश का जनता देगी जवाब

Edited By Nitika, Updated: 31 Mar, 2023 09:51 AM

statement of congress leader manish khanduri

कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि एक साजिश के तहत राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

चमोलीः कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि एक साजिश के तहत राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

मनीष खंडूड़ी ने यहां हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत नंदानगर और पोखरी में जनसंपर्क करने के बाद ब्लॉक सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि केंद्र और राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। विकास पूरी तरह ठप है। बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांवों में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। खस्ताहाल सड़कों को जल्द ठीक करवाया जाएगा।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि भाजपा तानाशाही सरकार चला रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!