हल्द्वानी में भारी बारिश के चलते गिरी झोपड़ी, एक घंटे तक मलबे में दबे रहे मां समेत 4 बच्चे

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2024 01:14 PM

hut collapsed due to heavy rain in haldwani

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में भारी बारिश चलते एक झोपड़ी गिर गई, जिसमें महिला समेत उसके चार बच्चे मौजूद थे। वहीं चारों लोग लगभग एक घंटे तक मलबे के नीचे दबे रहे। इस दौरान महिला चिल्ला-चिल्ला कर मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई मदद के लिए...

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में भारी बारिश चलते एक झोपड़ी गिर गई, जिसमें महिला समेत उसके चार बच्चे मौजूद थे। वहीं चारों लोग लगभग एक घंटे तक मलबे के नीचे दबे रहे। इस दौरान महिला चिल्ला-चिल्ला कर मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। फिर महिला के किसी तरह खुद को और बच्चों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, यह घटना वार्ड 34 चौफुला चौराहा काली मंदिर के पास की है। पीड़िता रजनी ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे झोपड़ी की कच्ची छत गिर गई। उसने आस-पास के लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई सामने नहीं आया। झोपड़ी की बल्ली और अन्य सामान गिरने से बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।  

वहीं बुधवार सुबह सामाजिक कार्यकर्ती ने पीड़ित परिवार को वृद्धाश्रम पहुंचाया। आश्रम सेवा समिति वृद्धाश्रम के संचालक प्रकाश चंद्र डिमरी ने महिला और बच्चों को अपने पास आश्रम में जगह दी है। उन्होंने समाज के लोगों व अन्य अधिकारियों को पीड़ितों की मदद करके, उनका घर बनाने के लिए आवेदन किया है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!