ऋषिकेश में स्नान के दौरान गंगा में डूबे दिल्ली के युवक-युवती, तलाश जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jul, 2024 04:24 PM

delhi boy and girl drowned in ganga while bathing in rishikesh

ऋषिकेशः तीर्थनगरी ऋषिकेश में मुनिकीरेती और लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्रों में गंगा के किनारों पर आए दिन डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं अब उत्तराखंड में घूमने आए दिल्ली के युवक-युवती स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में बह गए। दोनों गंगा नदी में...

ऋषिकेशः तीर्थनगरी ऋषिकेश में मुनिकीरेती और लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्रों में गंगा के किनारों पर आए दिन डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं अब उत्तराखंड में घूमने आए दिल्ली के युवक-युवती स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में बह गए। दोनों गंगा नदी में नहाने उतरे थे। एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश कर रही है।

सोमवार को मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के नीम बीच पर एक युवती स्नान करते वक्त गंगा की तेज धारा में बह गई। उसको बचाने के लिए साथ आया युवक गंगा में कूदा। थोड़ी ही देर में युवक भी गंगा नदी में ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। गोताखोरों की टीम के द्वारा कपल को ढूंढने की कोशिश की जा रही हैं,लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी दिल्ली और युवती नेहा ठाकुर निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। प्रशासन द्वारा लोगों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। परंतु फिर भी लोग अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतर जाते है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!