टिहरी का एक युवक जापान के टोक्यो में लापता, परिजनों ने CM धामी से मांगी मदद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Sep, 2024 08:44 AM

a youth from tehri goes missing in tokyo

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी का एक युवक जापान के टोक्यो में लापता हो गया है। इसके चलते परिजनों ने डीएम से लेकर सीएम को पत्र लिखकर युवक की खोजबीन और सकुशल घर वापस लाने की मांग की है।

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी का एक युवक जापान के टोक्यो में लापता हो गया है। इसके चलते परिजनों ने डीएम से लेकर सीएम को पत्र लिखकर युवक की खोजबीन और सकुशल घर वापस लाने की मांग की है।

दरअसल,बूढ़ाकेदार के थाती कठुड़ निवासी अर्जुन सिंह करीब 15 सालों से जापान के टोक्यो में होटल लाइन में काम करता है। इसी बीच बीती 2 सितंबर दोपहर में उसकी घर वालों से फोन पर बातचीत हुई। लेकिन उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। वहीं विदेश में उसके साथियों से पूछा गया तो उनका कहना है कि उन्हे भी इस बारे में कुछ पता नहीं है।

वहीं इस मामले को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से अर्जुन सिंह की खोजबीन कर उन्हें सकुशल घर वापस लाने की मांग की है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!