हरिद्वार में कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, जिलाधिकारी एवं SSP ने प्रजापति मंदिर में किया जलाभिषेक

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Aug, 2024 05:07 PM

kanwar fair concluded safely in haridwar

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मेला सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने समन्वय से काम किया। धर्मनगरी में ये कांवड़ मेला सभी लोगों के सहयोग से विशेष कर पुलिस एवं प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के...

हरिद्वारः धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहा कांवड़ मेला आज सकुशल संपन्न हो गया है। जिसके बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गंगा पूजन कर हरकी पौड़ी से गंगाजल लेकर हरिद्वार स्थित कनखल के दक्ष प्रजापति मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासन का किया आभार व्यक्त
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मेला सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने समन्वय से काम किया। धर्मनगरी में ये कांवड़ मेला सभी लोगों के सहयोग से विशेष कर पुलिस एवं प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से निर्विघ्न संपन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 4 करोड़ 25 लाख कांवड़िए इस बार कावड़ मेले में आए और जल भरकर रवाना हुए। उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन बहुत ही पवित्र दिन है इसलिए वह गंगा पूजन एवं जलाभिषेक कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी शिव भक्त कावड़ियों के लिए मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि सबकी मनोकामना पूर्ण हो। 

पुलिस फोर्स ने दिन रात किया काम: एसएसपी 
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि मेला सकुशल संपन्न करवाने में पुलिस फोर्स ने दिन रात काम किया और 15 दिनों तक चले इस कांवड़ मेले में भारी भीड़ के बावजूद जाम की स्थिति नहीं पैदा होने दी। उन्होंने इसके लिए प्रशासन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पुलिस के आला अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक द्वारा उन्हें पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई गई थी। वहीं एसएसपी ने मेला सकुशल संपन्न कराने में लगे सभी पुलिसकर्मियों एवं सामाजिक संस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यहां जल लेने आए सभी कांवड़ियों की मनोकामना पूर्ण हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!