Edited By Ramanjot, Updated: 15 Feb, 2025 02:01 PM

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने शनिवार को बताया कि तेजस्वी के दसवें और अंतिम चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत नालंदा से होगी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को नालंदा एवं बिहार शरीफ, 20 फरवरी को नवादा तथा 21 फरवरी 2025 को पटना,...
Tejashwi Yadav: बिहार विधानससभा (Bihar Vidhan Sabha) के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) का दसवें और अंतिम चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 19 से 21 फरवरी तक होगा।
यह है पूरा शेड्यूल
राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने शनिवार को बताया कि तेजस्वी के दसवें और अंतिम चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत नालंदा से होगी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को नालंदा एवं बिहार शरीफ, 20 फरवरी को नवादा तथा 21 फरवरी 2025 को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं। अहमद ने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के हस्ताक्षर से दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार इन जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में राज्य कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में तैयारी जोर-जोर से चल रही है।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि तेजस्वी की कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर से 10 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी और संवाद यात्रा का समापन पटना में दिनांक 21 फरवरी को होगा। इस क्रम में तेजस्वी ने राज्य भर के सभी जिलों, महानगर एवं संगठन जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम करके पंचायत से लेकर राज्यस्तर के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी के साथ सीधा संवाद कर संगठन और पार्टी के स्तर से सारी जानकारी प्राप्त की है।